HomeHimachalSirmaurएकता को विशिष्ट डिजाइन के लिए विशेष पुरस्कार, नाहन महाविद्यालय में रक्षाबंधन...

एकता को विशिष्ट डिजाइन के लिए विशेष पुरस्कार, नाहन महाविद्यालय में रक्षाबंधन पर्व पर हुई मेहंदी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में सारिका, वंशिका, दिव्या भारद्वाज, दीया और आरती शर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान हासिल किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों के उत्साह और सृजनात्मक योग्यता को सराहा।

नाहन : डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में रक्षाबंधन पर्व के मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंग्रेजी विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने की। इस प्रतियोगिता में 50 छात्राओं ने भाग लिया।

इस दौरान अंग्रेजी विभाग के अध्यापक व तीसरे सैमेस्टर के विद्यार्थी सुशांत, सोनम, आंचल, सारिका, शमीन और यामिनी ने खूबसूरत तरीके से इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। प्रतियोगिता में सारिका, वंशिका, दिव्या भारद्वाज, दीया और आरती शर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान हासिल किया।

इस दौरान प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों के उत्साह और सृजनात्मक योग्यता को सराहा। प्राचार्य ने एकता कुमारी को विशिष्ट डिजाइन के लिए विशेष पुरस्कार दिया। इसके साथ साथ सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट वितरित किए गए।

ये भी पढ़ें:  ये गेहूं है बेहद खास, इतिहास है 2000 साल पुराना, जैसा नाम वैसा काम, हड़प्पाकालीन सभ्यता भी नाता

इस अवसर पर प्राचार्य के साथ अंग्रेजी विभाग से डॉ. उत्तमा पांडे, डॉ. विवेक नेगी, प्रो. रीना चौहान, प्रो. विनोद सहित डॉ. देवराज शर्मा, डॉ. सरिता बंसल, प्रो. ऋचा कंवर, डॉ. नवदीप शाह, डॉ. वीणा तोमर, डॉ. प्रियंका, प्रो. दिव्या, प्रो. मोनिका, प्रो. ट्विंकल और प्रो. नेहा आदि मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More