होमHimachalसरकार... अब तक खाते में नहीं आई पेंशन, लंबित देय का भी...

सरकार… अब तक खाते में नहीं आई पेंशन, लंबित देय का भी नहीं हो रहा भुगतान, परेशानी में हैं सेवानिवृत्त कर्मचारी

नाहन : हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की नाहन शाखा की मासिक बैठक वीरवार को सनातन धर्म मंदिर में आयोजित हुई. मंच के अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं पर मंथन किया गया. बैठक के दौरान कार्रवाई का संचालन महासचिव हरशरण शर्मा ने किया.

बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें प्रदेश सरकार और प्रबंधन से सेवानिवृत्तों की देय राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई. मंच ने 65 माह का लंबित डीए, 2016 से नए स्कैल का एरियर, मेडिकल रिवर्समैंट बिलों का भुगतान, फिक्स मेडिकल बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग सरकार से उठाई.

ये भी पढ़ें:  ‘मध्यस्थता राष्ट्र 2.0 अभियान’ के तहत लंबित मामलों को सुलझाने का मौका

बैठक में पेंशन न मिलने पर गहरा रोष भी प्रकट किया गया. मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि 10 अप्रैल तक भी मार्च माह की पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है, जो वृद्ध सेवानिवृत्तों के साथ घोर अन्याय है. इसको लेकर मंच के पदाधिकारियों ने कड़े शब्दों में निंदा भी की.

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमन कुमार, उपाध्यक्ष गुमान सिंह, सतीष चंद गर्ग, बृज भूषण, सोमदत्त, शमशाद, अशरफ अली, भरत सिंह, गीताराम और मोहम्मद इस्लाम आदि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  उदयपुर का भीम सेतु राष्ट्र को समर्पित, केंद्रीय रक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन, राज्यपाल भी वर्चुअली जुड़े
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More