HomeHimachalउदयपुर का भीम सेतु राष्ट्र को समर्पित, केंद्रीय रक्षा मंत्री ने किया...

उदयपुर का भीम सेतु राष्ट्र को समर्पित, केंद्रीय रक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन, राज्यपाल भी वर्चुअली जुड़े

राज्यपाल ने कहा कि यह पुल सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां पहले एक आरसीसी भीम सेतु हुआ करता था, जो 9 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा था और इसकी लोड क्षमता मात्र 18 'आर' थी। इस सेतु से बड़े वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें होती थीं, जिससे स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिला के उदयपुर में सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित डबल लाइन पुल के लोकार्पण के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री का आभार जताया।

सड़क संगठन के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर BRO मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बिलासपुर से वर्चुअल तौर पर जुड़े।

इस अवसर पर देशभर में 50 विभिन्न अधोसंरचना परियोजनाओं को देश को समर्पित किया गया, जिनमें सड़क और पुल शामिल हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने इन परियोजनाओं का उदघाटन किया, जिनमें हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिला के उदयपुर में निर्मित डबल लाइन पुल भी शामिल है।

ये भी पढ़ें:  शिमला में सभी न्यायालयों में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

यह पुल 4 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस पुल का निर्माण कार्य 20 फरवरी 2023 में शुरू हुआ और 17 जनवरी 2025 में समाप्त हुआ।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह पुल सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां पहले एक आरसीसी भीम सेतु हुआ करता था, जो 9 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा था और इसकी लोड क्षमता मात्र 18 ‘आर’ थी। इस सेतु से बड़े वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें होती थीं, जिससे स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए नया भीम सेतु तैयार किया है, जिसकी लंबाई 21 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर है और इसकी भार क्षमता 70 ‘आर’ है।

ये भी पढ़ें:  बैंगलुरू में हिमाचली इन बैंगलुरू कम्युनिटी का बैडमिंटन टूर्नामेंट, महिला वर्ग में इवांका और पुरूष वर्ग में रजनीश बने विजेता

राज्यपाल ने कहा, “मैं इस शानदार उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट दीपक/38 सीमा सड़क कृतिक बल और 94 सड़क निर्माण इकाई के सभी रैंकों को बधाई देता हूं। इससे पूर्व बिलासपुर के डीसी राहुल कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया।

राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, एसपी संदीप धवल, प्रोजेक्ट दीपक के चीफ इंजीनियर राजीव कुमार, जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन के अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  एनडीएमए के सदस्य और सचिव ने किया सिस्सू झील में GLOF अर्ली वार्निंग सिस्टम का निरीक्षण, मनाली में रणनीतिक बैठक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More