HomeHimachalShimlaपर्यटन की दृष्टि से बागा-सराहन क्षेत्र को किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री

पर्यटन की दृष्टि से बागा-सराहन क्षेत्र को किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री

शिमला : मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कुल्लू जिला के आनी और बंजार क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों से अवगत करवाया.

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला के बागा-सराहन क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा. प्रदेश सरकार की यह पहल स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्रदान करने में सहायक साबित होगी.

एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष राम सिंह और निरमंड व आनी क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के प्रधान भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे.

ये भी पढ़ें:  कौवे की नजर ने खोला लापता का राज, 14 दिन बाद बर्फ के बीच दबे अक्षय की तलाश में ऐसे बना मददगार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More