HomeSportsSAI बिलासपुर बॉक्सिंग टीम ने यूथ स्टेट बॉक्सिंग में जीता ओवरऑल...

SAI बिलासपुर बॉक्सिंग टीम ने यूथ स्टेट बॉक्सिंग में जीता ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब, प्रांजल बेस्ट बॉक्सर

बिलासपुर : शिमला में 14 से 16 अप्रैल, 2025 तक आयोजित यूथ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में SAI STC बिलासपुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया. इस दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और अद्भुत खेल भावना का परिचय देते हुए पूरे प्रदेश में संस्थान का नाम रोशन किया.

टीम के साहिल ठाकुर (50 किग्रा), प्रांजल ठाकुर (55 किग्रा), सागर ठाकुर (70 किग्रा) और अनिकेत ठाकुर (85 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किए. प्रांजल ठाकुर को प्रतियोगिता का ‘बेस्ट बॉक्सर’ घोषित किया गया.

इसके अतिरिक्त ऋषव बिमटा (60 किग्रा) ने रजत पदक के साथ ‘बेस्ट चैलेंजर/लूज़र’ का खिताब जीता, जबकि शिवम थांक (65 किग्रा) ने रजत और अरमान ठाकुर (60 किग्रा) ने कांस्य पदक प्राप्त किया.

ये भी पढ़ें:  आरडीजी बंद, कर्ज का दबाव… क्या सुक्खू सरकार का चौथा बजट देगा राहत या बढ़ेगी चिंता?

SAI बिलासपुर के इंचार्ज विजय नेगी ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता सभी खिलाड़ी आगामी 20 अप्रैल, 2025 से नोएडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने जा रही यूथ नेशनल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे.

उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने संस्थान को गौरवान्वित किया है. साथ ही उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं.

ये भी पढ़ें:  जर्जर हालत में शिलाई क्षेत्र के इन स्कूलों के कमरे, उपनिदेशक की अगुवाई में निरीक्षण, समिति ने लिया ये फैसला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More