HomeAccidentददाहू में गिरि नदी में डूबी 13 माह की मासूम, परिवार पर...

ददाहू में गिरि नदी में डूबी 13 माह की मासूम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नाहन : जिला सिरमौर के ददाहू के समीप बहने वाली गिरि नदी में 13 माह की एक मासूम बच्ची की डूबने से मौत हो गई है. घटना शुक्रवार शाम की है.

जानकारी के अनुसार ददाहू में गिरि के समीप झुग्गी झोपड़ी में रह रहे एक परिवार की मनीषा अपनी मासूम आराध्या को लेकर नदी में बर्तन धोने गई थी. बताया का रहा है कि इस दौरान कोई बर्तन नदी में डूब गया. जैसे ही मनीषा नदी में डूबे बर्तन को ढूंढने लगी, उसी वक्त मासूम बच्ची खेलते खेलते नदी के बहाव की चपेट में आ गई.

इसके बाद बेसुध हालत में बच्ची को नदी से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना संबंधी जानकारी जुटाई. इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय स्तर पर चमकी नाहन के विशाल की फोटोग्राफी, ये रैंक हासिल कर बढ़ाया प्रदेश का मान

उधर, श्री रेणुकाजी पुलिस हादसे की जांच में जुटी है. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More