HomeHimachalSirmaurकपड़े और जूते की दुकानों में भड़की आग, दमकल कर्मियों ने शटर...

कपड़े और जूते की दुकानों में भड़की आग, दमकल कर्मियों ने शटर तोड़ पाया काबू, लाखों के नुकसान का अनुमान

पांवटा साहिब : उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा बाजार में दो दुकानें भीषण आग की भेंट चढ़ गईं. कपड़े और जूते की दुकानों में लगी आग से पीड़ित दुकानदारों को लाखों के नुकसान का अनुमान है. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों दुकानों में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के माजरा बाजार में स्थित आसिफ अली और शोएब अली की कपड़े और जूते की दो दुकानों में आग लग गई. इसकी सूचना एक व्यक्ति ने तुरंत पांवटा साहिब दमकल विभाग को दी, जिसके बाद फायरमैन जोगिंद्र सिंह, रामभज, साकिर अली और चालक संदीप कुमार की टीम तुरंत मौके पर पहुंची.

ये भी पढ़ें:  त्रिलोकपुर स्कूल में मॉक ड्रिल, सिखाया आपदा में कैसे करें बचाव, गृह रक्षा और अग्निशमन टीमों ने किया आयोजन

टीम ने बिना समय गंवाए दुकान का शटर तोड़ करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था. टीम ने समय रहते अन्य दुकानों में आग को फैलने से रोक दिया.

उधर, दमकल विभाग पांवटा साहिब के सब फायर अफसर रामकुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस घटना में दोनों दुकानदारों को करीब 10 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है, जबकि आसपास की करीब 25 लाख की संपति को बचा लिया गया.

ये भी पढ़ें:  चंडीगढ़-देहरादून एनएच-07 पर धौलाकुआं में बाइक हादसा, 3 युवक गंभीर घायल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More