HomeCrimeपांवटा साहिब में बाइक से हो रही थी इस नशे की तस्करी,...

पांवटा साहिब में बाइक से हो रही थी इस नशे की तस्करी, बड़ी खेप के साथ धरे दो सवार

उपमंडल पांवटा साहिब की डिटेक्शन सेल को नशे की तस्करी की सूचना मिली थी। लिहाजा, टीम ने मतरालियों रामपुर घाट में बाइक पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस ने दो युवकों को गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुरूवाला पुलिस थाना में केस दर्ज हुआ है। ये कार्रवाई पुलिस के डिटेक्शन सेल ने अमल में लाई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब की डिटेक्शन सेल को नशे की तस्करी की सूचना मिली थी। लिहाजा, टीम ने मतरालियों रामपुर घाट में बाइक पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका।

तलाशी के दौरान आरोपी सनी और रितिक निवासी बंगाला बस्ती, कुंजा मतरालियों के कब्जे से 2.066 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस थाना पुरूवाला में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू 26 दिसंबर को बिलासपुर में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन का करेंगे नेतृत्व, इन योजनाओं के उदघाटन व शिलान्यास भी करेंगे

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More