HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में डंडे और तलवारें लेकर घर में घुसे बदमाश, मारपीट...

पांवटा साहिब में डंडे और तलवारें लेकर घर में घुसे बदमाश, मारपीट कर तोड़फोड़ भी की, घटना CCTV में कैद

हमलावरों ने न सिर्फ परिवार के लोगों के साथ मारपीट की, बल्कि घर की खिड़कियां और वाहनों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में तीन लोगों की पहचान हो चुकी है।

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के देवीनगर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति के घर में घुसकर कई बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

जानकारी मिली है कि जावेद अली पुत्र स्वर्गीय खुर्शीद के घर पर करीब 15 से 20 लोग कथित तौर पर डंडों, तलवारों और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ परिवार के लोगों के साथ मारपीट की, बल्कि घर की खिड़कियां और वाहनों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में तीन लोगों की पहचान हो चुकी है। इनमें अभिषेक, आशिक उर्फ काका और साहिदा का नाम सामने आया है। आरोप है कि इन लोगों ने पूरे विवाद और हिंसक घटना की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें:  मेहनतकश हाथों को मिला कामगार कल्याण बोर्ड का सहारा, बच्चों के सपनों में भरे रंग

घटना को लेकर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि हमले में बाहरी राज्यों के बदमाशों को बुलाया गया था। सरेआम गुंडागर्दी की घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उधर, पुलिस के अनुसार घायलों का मेडिकल करवाया गया है और मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड परिवहन की बस में सवार युवक चिट्टे के साथ दबोचा, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More