HomeHimachal28 अप्रैल तक बकाया देनदारियों की पहली किस्त जारी करने के निर्देश

28 अप्रैल तक बकाया देनदारियों की पहली किस्त जारी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को विभागीय बिल हर महीने की 10 तारीख के बाद ही प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, क्योंकि राज्य को हर महीने की 10 तारीख को केंद्रीय कर प्राप्त होते हैं।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को वित्त विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए 30 अप्रैल, 2025 से पहले लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के ठेकेदारों की लंबित सभी देनदारियों को जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि लंबित देनदारियों की पहली किस्त 28 अप्रैल से पहले और शेष राशि इस महीने की 30 अप्रैल तक जारी कर दी जाएगी। उन्होंने दोनों विभागों को बिल तैयार कर उन्हें भुगतान के लिए समय पर कोषागार में प्रस्तुत करने के लिए शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को विभागीय बिल हर महीने की 10 तारीख के बाद ही प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, क्योंकि राज्य को हर महीने की 10 तारीख को केंद्रीय कर प्राप्त होते हैं।

ये भी पढ़ें:  ‘मध्यस्थता राष्ट्र 2.0 अभियान’ के तहत लंबित मामलों को सुलझाने का मौका

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव, वित्त देवेश कुमार, सचिव वित्त डॉ. अभिषेक जैन, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग एन.पी. सिंह, प्रमुख अभियंता जल शक्ति विभाग अंजू शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More