HomePoliticsनेता प्रतिपक्ष जयराम का तीखा हमला, बोले संविधान नहीं खतरे में है...

नेता प्रतिपक्ष जयराम का तीखा हमला, बोले संविधान नहीं खतरे में है कांग्रेस पार्टी का वजूद

नाहन : सिरमौर में आयोजित बाबा साहेब सम्मान अभियान को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता पूरे देश में घूम-घूम कर संविधान बचाओ यात्रा चला रहे हैं और संविधान में खतरे है, का नारा दे रहे हैं। जबकि, हकीकत है कि संविधान दुनिया के सबसे मजबूत नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्णतया सुरक्षित है और कांग्रेस पार्टी ही खतरे में है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते कहा कि कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब के खिलाफ साजिशें रचीं। उनका अपमान किया। उनकी क्षमताओं, उनकी शिक्षा का लाभ देश को नहीं उठाने दिया। उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर रखने और लोकसभा का उपचुनाव हराने के लिए साजिशें हुईं। 1952 के लोकसभा उपचुनाव में 74,333 मतों को अमान्य करवाकर कांग्रेस ने पहली बार जनादेश की लूट का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें:  चिट्टा सौदागरों की पहचान, नाम और नेटवर्क सब मिटा देंगे, हमीरपुर में CM ने एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का किया नेतृत्व

उन्होंने आरोप लगाया कि 1937 के बॉम्बे प्रेसीडेंसी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर को हराने के प्रयास में प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी बालू पालवंकर को उनके खिलाफ मैदान में उतारा। हालांकि, बालू पालवंकर चुनाव हार गए, लेकिन इस प्रयास ने कांग्रेस की डॉ. आंबेडकर के विरोध की भावना को बेनकाब कर दिया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को बाबा साहेब के साथ किए गए कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए उसे ‘डिजास्टर सरकार’ करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार अब तक की सबसे नाकाम, उद्देश्यहीन और विकासहीन सरकार साबित हुई है। उन्होंने पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या की भी निंदा की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा विश्व भारत के साथ है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के संगड़ाह में DSP सुनील राणा ने संभाला कार्यभार, तीन माह से खाली था पद, ये बताईं प्राथमिकताएं
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More