होमSportsराजस्थान को हराकर फाइनल में पहुंची हिमाचल महिला कबड्डी टीम, नेशनल विजेता...

राजस्थान को हराकर फाइनल में पहुंची हिमाचल महिला कबड्डी टीम, नेशनल विजेता की हैट्रिक लगाने की तैयारी

हिमाचल ने राजस्थान को 38-20 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. रविवार को हिमाचल की महिला कबड्डी टीम हरियाणा से भिड़ेगी. वहीं, हरियाणा ने सेमीफाइनल में महाराष्ट्रा को 47-24 के अंतर से पराजित किया.

नाहन|
उत्तराखंड के हरिद्वार में खेली जा रही नेशनल गेम्स के कबड्डी मुकाबले में हिमाचल की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. शनिवार को हुए सेमीफाइनल में हिमाचल ने राजस्थान को 38-20 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. रविवार को हिमाचल की महिला कबड्डी टीम हरियाणा से भिड़ेगी. वहीं, हरियाणा ने सेमीफाइनल में महाराष्ट्रा को 47-24 के अंतर से पराजित किया.

बता दें कि कबड्डी प्रतियोगिता में देश की टॉप 8 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्रा, उत्तराखंड, कर्नाटका, पंजाब और वेस्ट बंगाल शामिल रहे. महिला कबड्डी के शनिवार को सेमीफाइनल हो चुके हैं. अब 4 टीमें मैदान में हैं, जो चैंपियन बनने के लिए एक दूसरे के साथ भिड़ेंगी.

ये भी पढ़ें:  HAS अधिकारियों ने नालदेहरा के हिमईरा भवन का किया दौरा, 1540 महिलाएं बनीं लखपति

हिमाचल की टीम हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं. इससे पहले पुष्पा राणा की कप्तानी में हिमाचल की टीम गोवा में आयोजित 37वीं नेशनल गेम्स में विजेता रही थी. यही नहीं 36वीं नेशनल गेम्स में भी हिमाचल की टीम ने चैंपियन बनने का खिताब अपने नाम किया था.

उत्तराखंड में चल रही 38वीं नेशनल गेम्स में हिमाचल की टीम में कप्तान पुष्पा राणा, साक्षी शर्मा, श्यामा, ज्योति ठाकुर, चंपा ठाकुर, भावना ठाकुर, रेशमा, अंशुल, काजल, शगुन, शिवानी और जसप्रीत कौर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:  कसौली में 225 करोड़ की पेयजल व सिंचाई योजनाएं अंतिम चरण में, मुकेश अग्निहोत्री बोले- हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More