HomeHimachalसिरमौर के केएल जुनेजा को चंडीगढ़ में चाणक्य अवार्ड, जानें कौन हैं...

सिरमौर के केएल जुनेजा को चंडीगढ़ में चाणक्य अवार्ड, जानें कौन हैं ये शख्सियत

नाहन : जिला सिरमौर की उप तहसील नारग के अजगा गांव के रहने वाले केएल जुनेजा को समिट इंडिया ट्रस्ट द्वारा चाणक्य अवार्ड से सम्मानित किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उन्हें इस अवार्ड से नवाजा।

चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी के दौरान उन्हें यह सम्मान मिला। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 150 लोगों को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया।

इंजीनियर केएल जुनेजा दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से अधीक्षण अभियंता के पद से सेवानिवृत हुए हैं। कुंदन लाल जुनेजा ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारग से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। जुनेजा ने वर्ष 1977 में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। पढ़ाई में वह कितने होनहार थे, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नेशनल स्कॉलर घोषित किया।

ये भी पढ़ें:  गेहूं में लग सकता है ये रोग, इन सावधानियों से होगा बचाव, जारी हुई कृषि एडवायजरी

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी होते ही 18 वर्ष की आयु में यूपीएससी क्लीयर करके उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण में 13 फरवरी 1981 को ज्वाइन किया और करीब 42 साल तक अपनी सेवाएं दीं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More