HomeHimachalShimlaHP Police बनाम Delhi Police: युकां कार्यकर्ताओं को दिल्ली लेकर जा रही...

HP Police बनाम Delhi Police: युकां कार्यकर्ताओं को दिल्ली लेकर जा रही पुलिस को शोघी में फिर रोका

शिमला कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली पुलिस आरोपियों को लेकर रवाना हुई। इस बीच उन्हें रास्ते में शोघी बैरियर पर हिमाचल पुलिस ने फिर रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोंकझोंक हुई।

शिमला : जिला शिमला के रोहड़ू से गिरफ्तार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लेकर बुधवार को दिनभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा देर शाम तक भी नहीं थमा। शिमला कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली पुलिस आरोपियों को लेकर रवाना हुई। इस बीच उन्हें रास्ते में शोघी बैरियर पर हिमाचल पुलिस ने फिर रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोंकझोंक हुई। हिमाचल पुलिस का कहना था कि दिल्ली पुलिस के कुछ कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसके चलते उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच में सहयोग के लिए रोका गया है।

जानकारी के अनुसार कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले जा रही थी। इसी दौरान शोघी बैरियर पर हिमाचल पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहसबाजी हुई। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

ये भी पढ़ें:  हिट एंड रन: धौलाकुआं में सड़क किनारे मिला शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान!

दिल्ली पुलिस का आरोप है कि हिमाचल पुलिस उन्हें आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से रोक रही है। वहीं हिमाचल पुलिस का स्पष्ट कहा कि संबंधित कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है और जांच में सहयोग आवश्यक है।

दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बढ़ा यह टकराव अब अधिकार क्षेत्र और कानूनी प्रक्रिया का मुद्दा बन गया है। घटनाक्रम ने पुलिस समन्वय और संवैधानिक दायरे को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। आने वाले समय में इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

ये भी पढ़ें:  कंधों पर चमके नए स्टार: लखबीर सिंह बने सब-इंस्पेक्टर, एसपी विनोद धीमान ने पिपिंग सेरेमनी में किया अलंकृत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More