HomeAccidentहिमाचल में आधी रात गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की...

हिमाचल में आधी रात गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत, 2 घायल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को खाई से बाहर निकाला और घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 2 लोगों की मौत गई। जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घायलों का मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार किया जा रहा है। ये हादसा बीती रात भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय नेशनल हाईवे पर 12 बजे के आसपास बनीखेत के समीप पेश आया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे, जो बनीखेत से लाहड़ की ओर जा रहे थे। इस बीच चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान मोहिंदर कुमार निवासी गांव त्रेठा, ग्राम पंचायत ज्यूंता और अशोक कुमार निवासी ग्राम पंचायत बैली के रूप में हुई है। जबकि अमित कुमार और देवराज निवासी ग्राम पंचायत ज्यूंता घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  नए साल में हिमफैड ने किसानों को दी ये बड़ी राहत, कृषि उत्पादों की कीमतों में...

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को खाई से बाहर निकाला और घायलों को तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More