HomeCrimeमकान को आग लगाने के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

मकान को आग लगाने के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

आग से घर की धरातल मंजिल के दोनों दरवाजे व खिड़कियां पूरी तरह जल गईं और घर के साथ रखी गेहूं की फसल भी राख हो गई।

सोलन : मकान को आग लगाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आग से मकान के दरवाजे और खिड़कियां जल गईं और गेहूं की फसल भी राख हो गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मई को बसाल निवासी अरूण कुमार ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह मूल रूप से गांव बसाल के रहने वाले हैं। इनकी गांव धाला में भी जमीन है, जहां उन्होंने मकान बनाया है, जिसकी देखरख के लिए एक नेपाली को रखा है।

शिकायत में बताया गया कि 30 अप्रैल को उसे नेपाली ने फोन किया कि गांव धाला में इनके मकान को उसके भतीजे विपिन ने आग लगा दी है, जिस पर वह धाला गांव पहुंचा और देखा कि उसके मकान के साथ रह रहा विपिन घर में लगी आग को और ज्यादा भड़काने का प्रयास कर रहा था। जब उसने ऐसा करने से रोका तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें:  होटल की चौथी मंजिल की छत्त से गिरकर 25 साल के युवक की दर्दनाक मौत

आग से उसके घर की धरातल मंजिल के दोनों दरवाजे व खिड़कियां पूरी तरह जल गईं और घर के साथ रखी गेहूं की फसल भी राख हो गई।

इस पर पुलिस थाना सदर सोलन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विपिन (35) गांव धाला को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More