HomeCrimeनाहन में 8.3 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे 2 युवक, एसआईयू टीम...

नाहन में 8.3 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे 2 युवक, एसआईयू टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

टीम ने शहर के वाल्मीकि नगर में गैस गोदाम के समीप इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने रात करीब पौने 10 बजे इस मामले को लेकर मीडिया से जानकारी साझा की।

नाहन : सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने शुक्रवार शाम नाहन शहर के 2 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने शहर के वाल्मीकि नगर में गैस गोदाम के समीप इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने रात करीब पौने 10 बजे इस मामले को लेकर मीडिया से जानकारी साझा की।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अभय कागरा (25) निवासी वाल्मीकि नगर और अभिमन्यु ठाकुर (33) निवासी पक्का टैंक के रूप में हुई है, जिनके कब्जे से पुलिस टीम ने 8.3 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि सदर पुलिस थाना नाहन में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें:  डीसी प्रियंका वर्मा के निर्देश : सिरमौर में 26 जनवरी को होगी विशेष ग्राम सभा बैठक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More