HomeHimachalनासिर यूसुफजई के तीसरे गजल संग्रह 'धूप का सफर' का लोकार्पण, पूर्व...

नासिर यूसुफजई के तीसरे गजल संग्रह ‘धूप का सफर’ का लोकार्पण, पूर्व विधायक ने किया विमोचन

नासिर यूसुफजई प्रदेश के जाने माने लेखक हैं. उनका पहला संस्करण मार्च 2014 में निकला था. इसका लोकार्पण विश्व ख्याति प्राप्त गजल गायक अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन ने किया था. इसके दो और संस्करण निकल चुके हैं. इसके बाद 2015 में महिया संग्रह इश्क इबादत है. 2023 में दूसरा गजल संग्रह तुम याद आये प्रकाशित हुआ.

नाहन|
प्रदेश के जाने-माने गजलकार नाहन निवासी नासिर यूसुफजई के तीसरे गजल संग्रह ‘धूप का सफर’ का लोकार्पण समारोह हुआ. इसमें कला प्रेमी पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की. जबकि, जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी विशिष्ट अतिथि रहीं.

कंवर अजय बहादुर सिंह ने गजल संग्रह का लोकार्पण कर पहली प्रति चित्रकार जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू को प्रदान की. उन्होंने कहा कि नासिर यूसुफजई प्रदेश के जाने माने लेखक हैं, जिनकी बहुत अच्छी पुस्तकें निकली हैं, जिसे उन्होंने खुद भी पढ़ा है. यह गौरव का विषय है कि इनके जैसा कलाकार नाहन से है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इनकी अभिव्यक्ति विभिन्न पुस्तकों के माध्यम से पाठकों के बीच पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें:  NEET EXAM 2026 के सफल आयोजन को लेकर बिलासपुर में परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 BNSS लागू

गौरतलब रहे कि नासिर का पहला गजल संग्रह इब्तिदा.., का पहला संस्करण मार्च 2014 में निकला था. इसका लोकार्पण विश्व ख्याति प्राप्त गजल गायक अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन ने किया था. इसके दो और संस्करण निकल चुके हैं. इसके बाद 2015 में महिया संग्रह इश्क इबादत है. 2023 में दूसरा गजल संग्रह तुम याद आये प्रकाशित हुआ.

अब तीसरे गजल संग्रह धूप का सफर पाठकों के लिए सामने आया है. इसके अलावा कब याद न वो आये.., माहिया संग्रह प्रकाशन के लिए तैयार है, जो बहुत जल्द पाठकों के बीच होगा. इस मौके पर लोकार्पण समारोह में चित्रकार जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू, शायर दीपराज विश्वास, जावेद उल्फत, साहित्यकार प्रभात कुमार व वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि पंकज तन्हा आदि मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More