HomeCrimeदेसी कट्टे के साथ पुलिस ने धरा ये शख्स, झुग्गी में छिपाकर...

देसी कट्टे के साथ पुलिस ने धरा ये शख्स, झुग्गी में छिपाकर रखा था अवैध हथियार

बीबीएन : पुलिस जिला बद्दी ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस इस अवैध हथियार के संदर्भ में तफ्तीश में जुटी है। साथ ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने हैटरो कंपनी के समीप हरिपुर संडोली में तोता राम (34) पुत्र गंगा राम निवासी मोहल्ला गुलाब बाग, वार्ड नंबर 1 बिसोली, तहसील बिसोली, जिला बंदायू (उत्तरप्रदेश) की झुग्गी से इस अवैध हथियार को बरामद किया। इस पर पुलिस थाना बद्दी में आरोपी के खिलाफ धारा 25(1)a-54-59 Arms Act में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस जिला बद्दी ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों और अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल यूनिवर्सिटी में एमएससी फिजिक्स की गोल्ड मेडलिस्ट बनीं ईशा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More