HomeHimachal39 हिमाचली विद्यार्थी श्रीनगर से प्रदेश के लिए रवाना, एचआरटीसी की बस...

39 हिमाचली विद्यार्थी श्रीनगर से प्रदेश के लिए रवाना, एचआरटीसी की बस भेजी जम्मू

विद्यार्थी कल सुबह जसूर के लिए अपनी यात्रा फिर से शुरू करेंगे। वहां से उन्हें उनके गृहनगर तक पहुंचाने के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

शिमला : राज्य सरकार ने जम्मू-कश्मीर में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की सुरक्षित प्रदेश वापसी की पहल की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार शनिवार सुबह 11 बजे श्रीनगर में पढ़ रहे 39 हिमाचली विद्यार्थियों को लेकर जम्मू के लिए बस रवाना हुई। इस बस का प्रबंध जम्मू-कश्मीर राज्य परिवहन विभाग द्वारा किया गया था।

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार के अधिकारी पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हैं। एचआरटीसी की एक बस जम्मू के लिए भेजी जा चुकी है, जो विद्यार्थियों को कांगड़ा जिले के जसूर तक पहुंचाएगी। जम्मू पहुंचने में देरी के कारण विद्यार्थियों को अब कल सुबह जसूर लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पूर्ण राज्यत्व दिवस पर CM ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, समृद्ध, आत्मनिर्भर और हरित हिमाचल का संकल्प दोहराया

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यार्थियों की निःशुल्क प्रदेश वापसी सुनिश्चित की जाए। यात्रा में विलंब के कारण प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को जम्मू में सुरक्षित रूप से रहने की व्यवस्था की जाएगी। विद्यार्थी कल सुबह जसूर के लिए अपनी यात्रा फिर से शुरू करेंगे। वहां से उन्हें उनके गृहनगर तक पहुंचाने के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More