होमHimachalSirmaurभाजपा युवा मोर्चा पांवटा साहिब में 22 मई को निकलेगा बाइक तिरंगा...

भाजपा युवा मोर्चा पांवटा साहिब में 22 मई को निकलेगा बाइक तिरंगा यात्रा

नाहन : भाजपा युवा मोर्चा पांवटा साहिब की बैठक सोमवार को अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विधायक सुखराम चौधरी और मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

चरणजीत सिंह ने बताया कि 22 मई को “ऑपरेशन सिंदूर” में भारत के वीर जवानों के शौर्य की गौरव गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पांवटा साहिब में बाइक पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस तिरंगा यात्रा में सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि बाइक तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान पांवटा साहिब से शुरू होकर मुख्य बाजार, वाई पॉइंट, बद्रीपुर चौक, गोंदपुर, राजबन, बांगरन और शिवपुर से होते हुए शहीद स्मारक बेहड़ेवाला में सम्पन्न होगी। इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, युवा मोर्चा, एबीवीपी और भाजपा कार्यकर्ता 300 से अधिक बाइकें व अन्य वाहनों सहित भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:  धारटीधार क्षेत्र की ये संपर्क सड़क 3 माह से बंद, तय करना पड़ रहा 25 किमी अतिरिक्त सफर, लोगों में रोष

बैठक में युवा मोर्चा महामंत्री तरणजीत सिंह गिल, रणवीर सिंह फौजी, सुभाष चौहान, शमशेर अली, सुखविंदर सिंह, हेमराज चौधरी, स्पर्श गुप्ता, संयम गुप्ता, हितेन्द्र हितू, अनिल चौधरी, हिमांशु चौधरी सहित अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More