HomeHimachalमाउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सिरमौर की बेटी कृतिका शर्मा को सीएम...

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सिरमौर की बेटी कृतिका शर्मा को सीएम ने दी बधाई

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले की 19 वर्षीय कृतिका शर्मा को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कृतिका ने इस साहसिक उपलब्धि से न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की कैडेट कृतिका ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का परिचय देते हुए इस कठिन लक्ष्य को हासिल किया है। उनकी यह उपलब्धि देश व प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सुक्खू ने कहा कि कृतिका ने लगन और कड़ी मेहनत से यह सिद्ध किया है कि अगर कुछ ठान लिया जाए तो उसे हासिल करने में कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती है। उन्होंने कृतिका शर्मा और पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में वन विभाग का रेस्ट हाउस जलकर राख, बड़ा सवाल- कहीं फॉरेस्ट गार्ड को जिंदा जलाने की साजिश तो नहीं?
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More