HomeHimachalVIDEO : गए थे बिजली की शिकायत का समाधान करने, लोगों ने...

VIDEO : गए थे बिजली की शिकायत का समाधान करने, लोगों ने कर दिया हमला, कपड़े भी फाड़े

जब टीम ने इसका विरोध किया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो उन पर महिलाओं सहित कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस मारपीट में कर्मियों के कपड़े भी फाड़ दिए और मोबाइल छीनने के भी प्रयास किए। इस घटना में कर्मियों को चोटें भी आई हैं। इसकी शिकायत पुलिस थाना में की गई।

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के विद्युत मंडल पांवटा साहिब के उपमंडल पुरूवाला में बिजली बोर्ड के 2 जेई सहित 4 कर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। लोगों की भीड़ ने जेई के कपड़े फाड़ दिए। इस मारपीट में कर्मियों को चोटें भी आईं हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड की एक टीम भगानी सेक्शन के मेहरूवाला में लो वोल्टेज की एक शिकायत पर वीरवार सुबह मौके पर पहुंची थी। इस टीम में जेई पीयूष ठाकुर, जेई कुशल भाटिया, असिस्टेंट लाइनमैन और अप्रेंटिस कर रहा एक युवक गांव में पहुंचे थे।

जैसे ही जेई ने मौके पर शिकायत की जांच शुरू की, उसी वक्त एक लाइन में टीम को डायरेक्ट कनेक्शन दिखे। बिजली बोर्ड के कर्मियों का आरोप है कि ये कनेक्शन सीधे तीन से चार घरों में जोड़े गए थे, जिससे बिजली की चोरी हो रही थी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री, मंत्रियों व विधायकों समेत अधिकारियों के वेतन में कटौती, सुक्खू सरकार का वित्तीय अनुशासन को लेकर बड़ा कदम

जब टीम ने इसका विरोध किया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो उन पर महिलाओं सहित कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस मारपीट में कर्मियों के कपड़े भी फाड़ दिए और मोबाइल छीनने के भी प्रयास किए। इस घटना में कर्मियों को चोटें भी आई हैं। इसकी शिकायत पुलिस थाना में की गई।

उधर, बिजली बोर्ड के एसई सिरमौर ई.वीरेंद्र शर्मा और एसडीओ पुरूवाला ई. अरूण दीप ने बताया कि बिजली चोरी करने वाली सर्विस वायरों को रिकवर कर लिया गया है। जिन लोगों ने बिजली चोरी की थी, उनके कनेक्शन पुलिस की मौजूदगी में काट दिए गए हैं। इसके साथ साथ जितना लोड़ खर्च किया गया है, उसकी केल्कुलेशन कर जुर्माना लगाया जाएगा। विभागीय कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  House of Lords को संबोधित करने वाले देश के पहले CM बने सुखविंद्र सिंह सुक्खू

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बिजली बोर्ड के कर्मियों पर ऑन ड्यूटी हमला करने की शिकायत पर पुलिस थाना पुरूवाला में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

उधर, राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य अध्यक्ष रणवीर ठाकुर की अगुवाई में इस सिलसिले में एसपी सिरमौर एनएस नेगी से मिला। रणवीर ठाकुर ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एसपी सिरमौर से मांग की कि मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने बताया कि मारपीट में कर्मचारियों को चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। यदि कर्मचारियों के साथ इसी तरह की बदस्लूकी जारी रही तो आने वाले समय में बोर्ड का तकनीकी कर्मचारी संघ उग्र प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें:  नादौन में मनाई स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार इंद्रपाल और डीडी गुलजार की जयंती
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More