HomeAgricultureसिरमौर में प्राकृतिक खेती उत्पादित गेहूं की 9 दिन में 180 क्विंटल...

सिरमौर में प्राकृतिक खेती उत्पादित गेहूं की 9 दिन में 180 क्विंटल खरीद, 47 किसानों ने बेची फसल

इस वर्ष जिले में 275 क्विंटल गेहूं और 25 क्विंटल हल्दी खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 20 क्विंटल हल्दी भी 8 किसानों से खरीदी जा चुकी है।

नाहन : जिला सिरमौर में प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं की खरीद प्रक्रिया जारी है। 9 दिन के भीतर सरकार 47 किसानों से 180 क्विंटल गेहूं की खरीद कर चुकी है। सरकार की ओर से किसानों को 60 रुपये प्रति किलोग्राम यानी 6000 रुपये क्विंटल दाम दिए जा रहे हैं। इसके अलावा किसानों को 2 रुपये प्रति किलो ग्राम गाड़ी का भाड़ा भी दिया जा रहा है। प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं की खरीद पहली बार हो रही है।

जिला सिरमौर कृषि परियोजना निदेशक (आतमा) डॉ. साहब सिंह ने बताया कि खरीद प्रक्रिया 15 मई से नाहन और पांवटा साहिब के खरीद केंद्रों पर शुरू की गई थी, जो अभी जारी है। इस वर्ष जिले में 275 क्विंटल गेहूं और 25 क्विंटल हल्दी खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 20 क्विंटल हल्दी भी 8 किसानों से खरीदी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:  गरीब कन्या की शादी के लिए रोटरी ने बढ़ाया मदद का हाथ, परिवार के चेहरे पर खिली मुस्कान

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर किसानों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। गेहूं, मक्की और हल्दी के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य देश में सबसे अधिक हैं, जिससे प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

उधर, प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसान रवि कुमार निवासी विक्रम बाग ने बताया कि वे 2021 से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इस बार 2 बीघा में गेहूं उगाया, जिससे 8 क्विंटल उत्पादन हुआ। उन्होंने 5 क्विंटल गेहूं सरकार के खरीद केंद्र पर 60 रुपये प्रति किलो बेचा और भाड़ा भी प्राप्त किया। इसी तरह 2019 से प्राकृतिक खेती कर रहे नाहन के गांव सकारडी के बलिंद्र सिंह ने इस वर्ष 2 क्विंटल गेहूं सरकारी खरीद केंद्र पर बेची हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के जिला श्रम अधिकारी सोहन लाल ने बैडमिंटन में जीते रजत और कांस्य पदक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More