HomeSportsआईआरबी छठी बटालियन धौलाकुआं में 31 मई से शुरू होगी जिला स्तरीय...

आईआरबी छठी बटालियन धौलाकुआं में 31 मई से शुरू होगी जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता

आयोजन सचिव सुरेश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और जिले भर में शूटिंग खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से किया जा रहा है।

नाहन : आईआरबी छठी बटालियन धौलाकुआं में 31 मई और 1 जून को जिला सिरमौर राइफल एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के कोच एवं आयोजन सचिव सुरेश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और जिले भर में शूटिंग खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से किया जा रहा है।

जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल (पुरुष/महिला, व्यक्तिगत), 10 मीटर एयर पिस्टल (पुरुष/महिला, व्यक्तिगत), 50 मीटर राइफल प्रोन (पुरुष/महिला, व्यक्तिगत), 25 मीटर पिस्टल (पुरुष/महिला, व्यक्तिगत) 50 मीटर पिस्टल (पुरुष/महिला, व्यक्तिगत) आयोजित की जाएगी।

वहीं सब-जूनियर (15 वर्ष से कम), युवा (15 से 19 वर्ष), जूनियर (19 से 21 वर्ष), वरिष्ठ (21 वर्ष और उससे अधिक) और मास्टर (45 और उससे अधिक) अपना पंजीकरण 28 में तक करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  लाइव वीडियो : पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर, हाईवे निर्माण में जुटे कर्मियों की सतर्कता से लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान

10 मीटर पिस्टल चैम्पियनशिप पुरुष और महिला समेत सभी वर्गों में आयोजित करवाई जाएगी। 25 एम सेंटर फायर पिस्टल (एनआर) पुरुष और महिला समेत सभी वर्गों में आयोजित होगी। 50 मीटर पिस्टल पुरुष और महिला सभी वर्गों में आयोजित करवाई जाएगी। इसके साथ साथ क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग पुरुष और महिला व्यक्तिगत सभी वर्गों में आयोजित करवाई जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More