HomeAccidentनेशनल हाईवे 707 पर कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में...

नेशनल हाईवे 707 पर कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में 4 महिलाओं समेत 5 लोग घायल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। हादसे में कार को भी भारी नुकसान हुआ है।

शिलाई : पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे- 707 पर रविवार शाम हुए हादसे में 4 महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए। घायलों का कफोटा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। ये सभी लोग कार में सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा कफोटा एसडीएम कार्यालय के समीप एक मोड़ पर पेश आया, जहां ट्रक नंबर एचआर 46-9683 और कार नंबर एचपी 17एफ-0738 की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में कार चालक 34 वर्षीय तपेंद्र सिंह निवासी कमरऊ, 43 वर्षीय प्रोमिला निवासी कमरऊ, 54 वर्षीय रक्षा देवी निवासी शावड़ी, 42 वर्षीय सुनीता देवी निवासी शावड़ी और 42 वर्षीय रतो देवी निवासी शावड़ी को चोटें आईं हैं। ट्रक को सतीश कुमार निवासी रोहतक, हरियाणा चला रहा था।

ये भी पढ़ें:  अंधड़ का कहर : ट्रांसफार्मर जले, पोल गिरे, लाइनें टूटीं, 90 लाख का नुकसान

दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। हादसे में कार को भी भारी नुकसान हुआ है।

सूचना मिलने के बाद राजबन पुलिस चौकी से टीम घटनास्थल पर पहुंची। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  6800 विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग देने के लिए ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ कार्यक्रम का शुभारंभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More