HomeHimachalBilaspurकुल्लू मनाली जा रही गाड़ी के उड़े परखच्चे, एक की गई जान,...

कुल्लू मनाली जा रही गाड़ी के उड़े परखच्चे, एक की गई जान, 4 लोग घायल

लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया।

बिलासपुर : हिमाचल-पंजाब की सीमा पर स्थित टोल प्लाजा के समीप हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गाड़ी किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस दौरान गाड़ी में सवार 5 लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए लोग हरियाणा के रहने वाले हैं, जो कुल्लू-मनाली की ओर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर की 101 पंचायतों में गठित होंगी दुग्ध सहकारी समितियां, 25 समितियों का चयन प्रथम चरण में पूरा

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घटनास्थल पर पहुंच राहत और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  HRTC की चलती बस में गूंजी किलकारी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही गर्भवती ने बच्ची को दिया जन्म
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More