HomeSportsउपलब्धि : सिरमौर के इन 3 युवाओं ने पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में...

उपलब्धि : सिरमौर के इन 3 युवाओं ने पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक

युवाओं ने पॉवर लिफ्टिंग इंडिया और इंडियन पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित रॉ पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के तीन युवाओं ने हाल ही में पॉवर लिफ्टिंग इंडिया और इंडियन पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित रॉ पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ये प्रतियोगिताएं उत्तराखंड, दिल्ली और राजस्थान में आयोजित हुई थीं।

बीते दिनों देहरादून में इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 8 राज्यों से 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें सचिन देव शर्मा ने 74 किलोग्राम सीनियर कैटेगरी वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, अंकुश धीमान ने भी 93 किलोग्राम जूनियर वर्ग में स्वर्ण जीता।

इसके अलावा राजस्थान और दिल्ली में आयोजित 59 किलोग्राम सब जूनियर अंडर-18 वर्ग में अर्नव अग्रवाल ने दो स्वर्ण पदक जीते। बता दें कि अर्नव अग्रवाल 2024 में मिस्टर सिरमौर पावर लिफ्टर भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  RTO सिरमौर की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड ट्रकों सहित 72 वाहनों पर 12 लाख का जुर्माना, 19 वाहन जब्त, मचा हड़कंप

सचिन देव शर्मा सैनधार क्षेत्र की दीद बगड पंचायत से संबंध रखते हैं। जबकि, अंकुश राजगढ़ और अर्नव अग्रवाल नाहन के रहने वाले हैं।

युवाओं की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक विजेताओं ने इसका श्रेय अपने कोच रिशु खत्री को दिया है। उनका कहना है कि यह कदम युवाओं को नशे से दूर और स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ के लिए 6 करोड़ की नई पेयजल योजना बनकर तैयार, पैरवी खड्ड बुझाएगी प्यास, निर्माण में लगे 10 साल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More