HomeAccidentउड़ान भरने के बाद तेज अंधड़ में फंस गया पैराग्लाइडर पायलट, ...

उड़ान भरने के बाद तेज अंधड़ में फंस गया पैराग्लाइडर पायलट, 20 किमी दूर ले गई आंधी और फिर..

उड़ान भरते ही अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। इस बीच पायलट ने अपने पैराग्लाइडर से संतुलन खो दिया।

मंडी : हिमाचल प्रदेश में अंधड़ की चपेट में आने से एक पैराग्लाइडर पायलट घायल हो गया। घटना शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास की है। पायलट ने बीड़ बिलिंग से उड़ान भरी थी।

उड़ान भरते ही अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। इस बीच पायलट ने अपने पैराग्लाइडर से संतुलन खो दिया और आंधी उसे 20 किलोमीटर दूर तक उड़ा ले गई। इसके बाद पायलट जोगेंद्रनगर के पहलून गांव में एक घर की छत्त पर गिरकर घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पायलट को एंबुलेंस की मदद से जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका ईलाज चल रहा है। पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  हरदासपुर चौक में चल रहे पार्क निर्माण व राजस्व कालोनी के रखरखाव कार्यों का डीसी ने किया निरीक्षण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More