HomeHimachalSirmaurसतौन में ड्यूटी के दौरान PWD के बेलदार की मौत, पोस्टमार्टम के...

सतौन में ड्यूटी के दौरान PWD के बेलदार की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

जानकारी मिली है कि टीका राम विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही ड्यूटी के दौरान उनकी असमय मृत्यु हो गई।

पांवटा साहिब : लोक निर्माण विभाग (PWD) सतौन उपमंडल में तैनात एक बेलदार की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान टीका राम (58) पुत्र मनिया राम निवासी गांव नाया, तहसील शिलाई के रूप में हुई है।

हालांकि, मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शुरूआती जांच में सामने आया है कि ड्यूटी के दौरान बेलदार रेस्ट हाउस की किचन में गिर गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक टीका राम लोक निर्माण विभाग शिलाई मंडल के अंतर्गत सतौन स्थित विभाग के विश्राम गृह में ड्यूटी पर तैनात था। पुलिस चौकी सिंघपुरा के मुताबिक रविवार को वह पानी पीने के लिए रेस्ट हाउस की किचन में गया।

ये भी पढ़ें:  तीसरी बार डॉ. बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान, भाजपा मुख्यालय में संभाला पदभार

जब अन्य सहकर्मी किचन में गया तो उसे बेसुध हालत में फर्श पर पड़ा देखा। उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया,  चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना पुलिस चौकी सिंघपुरा को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोपहर बाद मृतक बेलदार के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी मिली है कि टीका राम विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही ड्यूटी के दौरान उनकी असमय मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद नाया गांव सहित लोक निर्माण विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें:  लंबित LPG गैस उपभोक्ता जल्द करवाएं e-KYC, वरना सिलेंडर लेने में आ सकती है परेशानी

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More