HomeHimachalShimlaविमल नेगी मामले में सरकार की नीयत में शुरू से खोट :...

विमल नेगी मामले में सरकार की नीयत में शुरू से खोट : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कालाअंब में अवैध शराब फैक्टरी का मामला 100 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है।

शिमला : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विमल नेगी मामले में प्रदेश सरकार पर फिर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने शिमला में प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस सरकार इस मामले में पहले दिन से सीबीआई जांच के हक में थी ही नहीं।

उन्होंने कहा कि जब मृतक की पत्नी ने गुहार लगाई तो हाईकोर्ट ने सख्त आदेश दिए और जांच सीबीआई के हवाले हुई। इधर, एसपी रैंक का पुलिस अधिकारी इस मामले में खुद को सरकार से भी ऊपर मानते हुए हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ व्यक्तिगत रूप से एलपीए फाइल करने कोर्ट पहुंचा, जबकि उनको सरकार ने इस पद से हटा दिया था। ऐसा लगता है कि एसपी पर मुख्यमंत्री का ही आशीर्वाद है।

ये भी पढ़ें:  परिधि गृह परिसर चंबा में 22 से 24 अप्रैल तक लगेगा मोबाइल पासपोर्ट कैंप: अतिरिक्त उपायुक्त

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये भी आज सवाल उठता है कि उनके खिलाफ कार्रवाई कब होगी। कहीं मुख्यमंत्री ने ही अवकाश के बहाने इन्हें पुलिस अधीक्षक शिमला के नाम से ही इन्हें कोर्ट में एलपीए दायर करने को तो नहीं कहा है। जबकि, सोलन के एसपी को इस बीच शिमला के एसपी का अतिरिक्त कार्यभार दे रखा है।

उन्होंने कहा कि इस मामले की भी जांच होनी चाहिए कि कैसे ये अधिकारी कोर्ट को अवकाश के बावजूद गुमराह कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विमल नेगी मामले में इसी अधिकारी की संदिग्ध भूमिका है जो जांच को प्रभावित कर सबूत मिटाने का काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में ढाई साल के मासूम की निर्मम हत्या, सौतेले पिता ने हादसा दिखाने की रची थी साजिश, तीसरे दिन ऐसे खुला राज

उन्होंने आरोप लगाया कि पेखुवाला सोलर प्लांट कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार का नया स्मारक बन गया है। अब सीबीआई जांच से यहां हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त नेताओं और अधिकारियों में छटपटाहट है जो लगातार सबूत मिटाने में जुटे हुए हैं और मुख्यमंत्री पर दबाव बना हुआ है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कालाअंब में अवैध शराब फैक्टरी का मामला 100 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय का अधिकारी इसमें शामिल बताया जा रहा है। कई शिकायतें हुई लेकिन एक भी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है।

मौके से 4 लाख महंगी शराब के रैपर तक यहां से बरामद हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्यों मुख्यमंत्री इस मामले को दबाने में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर बस हादसे : बिलासपुर में निजी बस खाई में गिरी, कुल्लू में हवा में लटकी पर्यटकों से भरी बस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More