HomeHimachalजितेंद्र मर्डर केस : हत्या में इस्तेमाल कार बरामद, मृतक का लैपटॉप...

जितेंद्र मर्डर केस : हत्या में इस्तेमाल कार बरामद, मृतक का लैपटॉप और मोबाइल भी मिला

अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह अपराध पहले से ही सुनियोजित था या फिर नहीं?

नाहन : बर्मा पापड़ी निवासी इंजीनियर जितेंद्र की मर्डर मिस्ट्री लगभग सुलझ चुकी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार को पंजाब के खरड़ के समीप से बरामद कर लिया है।

पुलिस ने कार के भीतर से मृतक जितेंद्र का लैपटॉप, मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से बरामद की गई कार की गहन जांच भी करवाई है। इससे पहले पुलिस ने घटनास्थल से बेसबॉल का डंडा, खून लगे एक अदद ग्लब्स भी बरामद किए थे।

उधर, गत शनिवार को इस मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार की गई यूपी से ताल्लुक रखने वाले 21 वर्षीय आरोपी युवती हर्षिता को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 10 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी युवती से इस मामले को लेकर पुलिस गहन पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद के श्री भूरशिंग महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा संपन्न, हजारों ने किया भक्ति रसपान

पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मनीष अपनी महिला दोस्त हर्षिता के साथ मृतक जितेंद्र की कार से पंजाब के खरड़ भाग गया था और इसी कार को पुलिस ने खरड़ के समीप से बरामद किया है। चूंकि, मृतक की कार और मोबाइल घटनास्थल पर नहीं मिले थे।

बता दें कि युवती से पहले पुलिस आरोपी मनीष को भी गिरफ्तार कर चुकी है, जो पुलिस रिमांड पर चल रहा है। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह अपराध पहले से ही सुनियोजित था या फिर नहीं? दूसरा यह कि मृतक जितेंद्र और आरोपी मनीष के बीच आपसी झड़प की वजह क्या थी?

ये भी पढ़ें:  BREAKING : नामी शिक्षण संस्थान का आरोपी निदेशक निलंबित, मैनेजमेंट ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

पूछताछ के बाद इन सवालों के जवाब भी सामने आएंगेे। साथ ही इस वारदात में आरोपी युवती हर्षिता की क्या भूमिका रही, इसका खुलासा भी पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

इतना जरूर है कि अपराध की जानकारी होने के बावजूद भी आरोपी युवती ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। लिहाजा, शक की सुई युवती पर भी घूम रही है।

गौरतलब हो कि 30 मई की सुबह जितेंद्र घर के समीप पालियों में ही अधमरी हालत में मिला था। उपचार के दौरान 2 जून को चंडीगढ़ के ओजस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। लिहाजा, हत्या के प्रयास का यह मामला हत्या में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:  बहराल में वन विभाग की चेक पोस्ट बनकर तैयार, 2.5 लाख खर्चे, ट्रक ने किया था ध्वस्त

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल कार के साथ अन्य अहम सबूत बरामद किए जा चुके हैं। आरोपी युवती से भी पूछताछ जारी है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More