HomeHimachalसिरमौर में हाईवे से गुजर रहे थे एक ही नंबर के 2...

सिरमौर में हाईवे से गुजर रहे थे एक ही नंबर के 2 डंपर, पकड़े गए तो बरामद हुई कई नंबर प्लेटस

ये मामला नेशनल हाईवे पर बोहलियों के समीप का है।

नाहन : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाइवे-07 पर RTO सिरमौर ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। हाईवे पर 2 डंपर एक दूसरे से आधा किलोमीटर की दूरी पर गुजर रहे थे। जांच करने पर सामने आया कि इन दोनों के नंबर एक ही थे। जांच बढ़ी तो इनमें से एक डंपर में अलग अलग नंबर की प्लेट्स भी बरामद हुई।

आरटीओ ने यह कार्रवाई उस वक्त की, जब वह रविवार को शिलाई में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में हिस्सा लेने जा रही थीं। ये मामला नेशनल हाईवे पर बोहलियों के समीप का है।

जानकारी के अनुसार आरटीओ सोना चंदेल जैसे ही बोहलियों के समीप पहुंची, तो एचआर 58सी- 0099 नंबर के एक डंपर को जांच के लिए रोका गया। पाया कि उसमें क्षमता से अधिक खनन सामग्री लदी थी। लिहाजा, नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।

ये भी पढ़ें:  कर्नल संजय शांडिल ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, सेवानिवृत्ति के बाद की Phd, नाम के आगे डॉक्टर भी जुड़ा

इसके बाद जैसे ही वह आगे बढ़ीं तो करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर यह देखकर हैरान रह गईं कि एचआर 58सी- 0099 का ही एक और डंपर भी हाईवे पर चल रहा है। टीम ने इस डंपर को भी तुरंत रोका।

जांच करने पर डंपर में एचआर 58डी- 3618, एचआर 58ई- 7426, एचआर 58डी- 3366, जबकि चौथी नंबर प्लेट एच आर 58सी- 0099 मिली, जो पकड़े गए दोनों डंपरों पर भी लगी थी। ये दोनों डंपर क्षमता से अधिक खनन सामग्री भरकर ले जा रहे थे। लिहाजा, आरटीओ ने दोनों ओवरलोडिड डंपरों के मौके पर ही चालान किए।

ये भी पढ़ें:  आलू का समर्थन मूल्य घोषित करेगी प्रदेश सरकार, सुदृढ़ होगी किसानों की आर्थिकी

इसके अलावा टीम ने 3 अन्य ओवरलोड डंपरों और क्षमता से अधिक लकड़ी लादने को लेकर 5 ट्रैक्टरों के भी चालान किए। इस कार्रवाई के दौरान 10 ओवरलोडिड वाहनों पर लगभग 5 लाख का जुर्माना वसूल किया गया।

RTO सोना चंदेल ने बताया कि एक ही नंबर के दो डंपर मिलने के मामले में पुलिस में अलग से शिकायत दर्ज करवाई जा रही है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  कारगिल विजय दिवस पर नाहन कालेज में व्याख्यान और डॉक्यूमेंट्री आयोजन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More