HomeHimachalShimlaकपड़े धोते समय मां-बेटी की गिरि नदी में डूबने से दर्दनाक मौत

कपड़े धोते समय मां-बेटी की गिरि नदी में डूबने से दर्दनाक मौत

इस हृदय विदारक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में शोक की लहर है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में कपड़े धोते वक्त गिरि नदी में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई है। हादसा जिला के कोटखाई क्षेत्र के दरबार नामक स्थान पर पेश आया।

मृतकों की पहचान गांव दरबार निवासी कांता शर्मा (47) और उनकी बेटी ममता शर्मा (30) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर कांता का शव पानी से बाहर मिला, जबकि ममता का शव कुछ दूरी पर पानी के बहाव में पड़ा मिला। मौके पर दो बाल्टियां, कंबल, कपड़े और सर्फ का एक पैकेट भी पड़ा था। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें:  स्वतंत्रता दिवस पर नाहन में होंगे विक्रमादित्य सिंह, जानिए लोक निर्माण मंत्री का पूरा कार्यक्रम

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों महिलाओं की मौत कपड़े धोते समय पैर फिसलने और पानी में डूबने से हुई है।

पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शवों को उनके परिजन सुनील शर्मा को सौंप दिया गया। इस हृदय विदारक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में शोक की लहर है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More