HomeHimachalMandiUPSC प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, पहले सत्र में 66.19 और दूसरे में...

UPSC प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, पहले सत्र में 66.19 और दूसरे में 65.63 प्रतिशत रही उपस्थिति

जिला मुख्यालय मंडी में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स) परीक्षा-2026 रविवार को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

मंडी : जिला मुख्यालय मंडी में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स) परीक्षा-2026 रविवार को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

परीक्षा केंद्र संख्या-89 मंडी के अंतर्गत चार परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 1056 प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। पहले सत्र में 699 तथा दूसरे सत्र में 693 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि परीक्षा के लिए वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी (सेंटर-ए), वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी (सेंटर-बी), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल बाजार मंडी तथा पीएम श्री राजकीय मॉडल गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समखेतर मंडी में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

ये भी पढ़ें:  डिजिटल गवर्नेंस नवाचारों के लिए हिमाचल को मिले कई राष्ट्रीय सम्मान

उन्होंने बताया कि पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें 699 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 357 अनुपस्थित रहे। इस सत्र में कुल उपस्थिति 66.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी सेंटर-ए में 384 में से 262, सेंटर-बी में 277 में से 177, स्कूल बाजार मंडी पाठशाला में 203 में से 139 तथा पीएम श्री गर्ल्स स्कूल समखेतर में 192 में से 121 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित हुआ।

इसमें 693 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 363 अनुपस्थित रहे। दूसरे सत्र में कुल उपस्थिति 65.63 प्रतिशत रही। सेंटर-ए में 262, सेंटर-बी में 175, स्कूल बाजार मंडी पाठशाला में 137 तथा पीएम श्री गर्ल्स स्कूल समखेतर में 119 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में पुलिस लॉकअप में आत्महत्या! आईओ सहित 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं तथा परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Latest Articles

Explore More