HomeHimachalSirmaurमाता-पिता गए थे ड्यूटी, पीछे टैंक में डूब गया 4 साल का...

माता-पिता गए थे ड्यूटी, पीछे टैंक में डूब गया 4 साल का मासूम, गई जान

शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बीबीएन : जिला सोलन में एक दुखद हादसा सामने आया, जहां 4 साल के एक मासूम की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय पेश आया, जब मासूम के माता-पिता निजी कंपनी में ड्यूटी पर गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में अनूप पुत्र सिया राम निवासी गांव एवं डाकघर मांडा, थाना भौजीपुरा, तहसील व जिला बरेली (उत्तरप्रदेश) ने बताया कि वह अपने परिवार सहित गांव काठा में लक्ष्मी नारायण कालोनी में रह रहा है। वह और उसकी पत्नी निजी कंपनी में काम करते हैं। गत दिवस सुबह 8ः30 बजे वह दोनों अपनी-अपनी ड्यूटी पर गए थे।

ये भी पढ़ें:  HRTC की चलती बस में गूंजी किलकारी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही गर्भवती ने बच्ची को दिया जन्म

शिकायत में बताया गया कि उनके पड़ोसी ने 9ः50 बजे के आसपास सूचना दी कि उनका 4 साल का बेटा रौनक उनके किराये के मकान के समीप निर्माणाधीन बिल्डिंग के आगे पानी के टैंक में मुंह के बल पानी में गिरा है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोई चारदीवारी या लोहे की ग्रिल नहीं लगा रखी थी। इस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  पिट्ठू बैग लिए छिपते-छिपाते जा रहा था ये शख्स, पुलिस ने ली तलाशी तो निकला ये सामान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More