HomeHimachalSolanसोलन पुलिस ने जेल भेजा ये आदतन नशा तस्कर, प्रिवेंटिव एक्शन के...

सोलन पुलिस ने जेल भेजा ये आदतन नशा तस्कर, प्रिवेंटिव एक्शन के तहत कार्रवाई

ये आरोपी बार-बार पकड़े जाने के बाद जेल से जमानत पर बाहर आकर फिर नशा तस्करी को अंजाम दे रहा था।

सोलन : जमानत पर बाहर आकर भी कई नशा तस्कर अवैध नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे है। ऐसे मामलों में पुलिस आदतन नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए प्रिवेंटिव डिटेंशन यानी निवारक हिरासत की कार्रवाई कर रही है।

ऐसे ही एक मामले में सोलन पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी करने वाले एक आदतन अपराधी सचिन ठाकुर निवासी गांव शिल्ली, डाकखाना दामकड़ी, तहसील व जिला सोलन पर निवारणात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 3(1) PIT NDPS Act 1988 के अंतर्गत हिरासत में लेकर 3 महीने के लिए जेल में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सचिन ठाकुर मादक पदार्थ की तस्करी का एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस थाना सदर सोलन में दर्ज इन दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपी से 43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया था I यह आरोपी इन मामलों में जमानत पर था, लेकिन फिर भी ये नशा तस्करी में लगातार सक्रिय रहा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चरस की बड़ी खेप के साथ 65 साल का व्यक्ति गिरफ्तार, भारी नकदी भी हुई बरामद

ये आरोपी बार-बार पकड़े जाने के बाद जेल से जमानत पर बाहर आकर फिर नशा तस्करी को अंजाम दे रहा था। लिहाजा, पुलिस ने प्रिवेंटिव एक्शन के तहत कार्रवाई की। बता दें कि इस कार्रवाई का मुख्य मकसद मादक पदार्थ तस्करी करने वाले आदतन अपराधियों को पुनः आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने से रोकना है।

इसके लिए जिला पुलिस द्वारा PIT NDPS Act 1988 (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs & Psychotropic Substances) के प्रावधानों के अनुसार ऐसे आरोपियों को निवारक हिरासत में रखने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थ तस्करी करने वाले ऐसे 15 आदतन आपराधियों को निवारक हिरासत में रखने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजे गए हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में होमगार्ड के 700 पदों पर भर्ती शुरू, 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन का मौका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More