HomeHimachalSirmaurजनहित के मुद्दों को गंभीरता से लेकर विकास कार्यों का निष्पादन समय...

जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लेकर विकास कार्यों का निष्पादन समय और पारदर्शिता से करें अधिकारी : कन्याल

बैठक में अधिकतर सड़क, पेयजल, बिजली और परिवहन से संबंधित मुद्दे आए, जिन पर विस्तृत चर्चा की गई।

नाहन : जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल ने त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अधिकारी जिला परिषद सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दे को गंभीरता से लें और विकास कार्यों का निष्पादन समय और पारदर्शिता के साथ करें।

अध्यक्ष ने कहा कि जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के आपसी समन्वय के तहत विकास कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी। इससे आम जनता को लाभ मिलेगा और निश्चित अवधि में विकास कार्य भी पूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद की बैठक जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, जिसका सीधा संबंध विकास कार्यों से होता है।

बैठक में अधिकतर सड़क, पेयजल, बिजली और परिवहन से संबंधित मुद्दे आए, जिन पर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष ने जिला में कार्यरत सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक किए गए विकास कार्यों के कार्य पूर्ण और उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलंब प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  नाहन में विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उत्कृष्ट कार्य करने वाले किए सम्मानित

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य के लिए स्थानीय लोग अपनी भूमि की गिफ्ट डीड विभाग के नाम करवाएं, ताकि सड़कों के निर्माण कार्यों को गति मिल सके। जिला पंचायत अधिकारी विनय कुमार ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तुत किए।

बैठक में एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा, उपाध्यक्ष जिला परिषद अंजना शर्मा, जिला परिषद सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More