HomeHimachalSirmaurनेरी कोटली पंचायत में शराब के ठेके के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण,...

नेरी कोटली पंचायत में शराब के ठेके के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण, उपायुक्त व एक्साइज विभाग को भेजे ज्ञापन

ग्राम पंचायत नेरी कोटली में संचालित शराब के ठेके को बंद करवाने की मांग को लेकर पंचायत के लोग लामबंद हो गए हैं। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने के बाद पंचायत ने उपायुक्त सिरमौर और आबकारी एवं कराधान विभाग को ज्ञापन भेजकर पंचायत क्षेत्र से शराब का ठेका हटाने की मांग की है।

राजगढ़ : ग्राम पंचायत नेरी कोटली में संचालित शराब के ठेके को बंद करवाने की मांग को लेकर पंचायत के लोग लामबंद हो गए हैं। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने के बाद पंचायत ने उपायुक्त सिरमौर और आबकारी विभाग को ज्ञापन भेजकर पंचायत क्षेत्र से शराब का ठेका हटाने की मांग की है।

पंचायत प्रधान सुरेश कुमार और उपप्रधान राजकुमार ठाकुर ने बताया कि हाल ही में आयोजित ग्राम सभा में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने शराब का ठेका बंद करने के प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया।

उन्होंने बताया कि पंचायत के पांच महिला मंडलों शाया छबरोन, नेरी कोटली, सनौत, डरेना और बाग ने भी ठेका बंद करने के पक्ष में अपनी सहमति दी है। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरी कोटली की स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।

ये भी पढ़ें:  झटकाः राशन के डिपुओं में 11 रुपये महंगी मिलेगी उड़द दाल, आटे के कोटे में कटौती जारी

पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार ग्राम सभा के निर्णय के आधार पर उपायुक्त सिरमौर और आबकारी (एक्साइज) विभाग को लिखित आवेदन भेजा गया है। आवेदन में पंचायत क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शराब का ठेका बंद करने की मांग की गई है।

उपप्रधान राजकुमार ठाकुर ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के लोग सामाजिक हित और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस मांग को लेकर एकजुट हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन और संबंधित विभाग क्षेत्रवासियों की भावनाओं के अनुरूप उचित निर्णय लेंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में नशे पर पुलिस का शिकंजा, माजरा में 104 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार; संगड़ाह में 5 लीटर अवैध शराब पकड़ी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More