HomeHimachalSirmaur@Nahan : इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, कांग्रेसी...

@Nahan : इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, कांग्रेसी नेता जयदीप ने किया शुभारंभ

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के युवा नेता जयदीप शर्मा ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन के चंबा मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हुआ।

NSUI की ओर से आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेसी नेता जयदीप शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में सिरमौर समेत हिमाचल और बाहरी राज्यों से 30 से ज्यादा टीमें हिस्सा ले रही हैं।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के युवा नेता जयदीप शर्मा ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। इससे पूर्व NSUI कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में फिर गुरू-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! अब पच्छाद के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप

इस दौरान अमन सिंह ठाकुर, रमेश ठाकुर, पंकज तोमर, शुभम शर्मा, मोहम्मद रिजवान, अंकुर अरोड़ा, मनदीप ठाकुर, सुशांत शर्मा समेत भारी संख्या में NSUI कार्यकर्ता  और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More