चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मलबे में दबने से माैत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।
मृतक की पहचान तिलक (42) पुत्र चंदू गांव कलयु, डाकघर जडेरा के रूप में हुई है। उसका शव घर से कुछ दूरी पर मलबे के नीचे दबा मिला। इस दौरान बचाव दल को मलबे से निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
इस घटना में घायल हुए एक अन्य व्यक्ति राजेंद्र पुत्र प्यार चंद को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसडीएम प्रियांशु खाती ने इस घटना की पुष्टि की है।
बता दें कि हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जगह-जगह पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। इससे लगातार दुश्वारियां बढ़ रही हैं। कई जिलों में बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं।