HomeHimachalबढ़ोल से नाहन आ रही थी HRTC की बस, अचानक बाहर निकल...

बढ़ोल से नाहन आ रही थी HRTC की बस, अचानक बाहर निकल गए पिछले टायर… फिर

क्षेत्रीय प्रबंधक ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके लिए मैकेनिकल टीम गठित की है, जो जल्द से जल्द इस मामले की रिपोर्ट सौंपेगी।

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में बुधवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब संगड़ाह उपमंडल के बढ़ोल से नाहन आ रही HRTC की बस की चालक साइड के पिछले टायर अचानक बाहर निकल गए। गनीमत ये रही कि चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को वक्त पर रोक लिया। घटना डल्याणु के समीप पेश आई।

घटना के समय बस की भीतर सवारियों में अफरा तफरी मच गई। बस में 15 के करीब यात्री सवार बताए गए, जिन्हें दूसरी बस में गंतव्य तक भेजा गया। डिफरेंशियल ट्यूब खुलने के बाद बस अनियंत्रित भी हो सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़ें:  डिस्टोकिया से बछड़े का जन्म, फिर काटनी पड़ी छोटी आंत, 6 घंटे चला आपरेशन, जानिए पूरा मामला

बहरहाल, इस घटना ने निगम की लापरवाही की पोल खोल दी है। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके लिए मैकेनिकल टीम गठित की है, जो जल्द से जल्द इस मामले की रिपोर्ट सौंपेगी।

बताया जा रहा है कि ये बस पिछले दिन नाहन-अरलू रूट का टाइम लेकर निकली थी, लेकिन लाना पालर में सड़क बंद होने की वजह से इसे संगड़ाह से बढ़ोल रूट पर भेजा गया।

बुधवार को नाहन आते समय हरिपुरधार के समीप 12 से साढ़े 12 बजे के बीच डल्याणु पहुंचते ही डिफरेंशियल ट्यूब निकल गई, जिससे एक साइड के पिछले दोनों टायर बाहर आ गए। चालक ने समय रहते बस को कंट्रोल कर लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

ये भी पढ़ें:  कारगिल विजय दिवस पर नाहन कालेज में व्याख्यान और डॉक्यूमेंट्री आयोजन

सवाल ये भी उठ रहे हैं कि बस को रूट पर भेजने से पहले उसकी टैक्निकल जांच हुई थी या नहीं। बस कितनी पुरानी है। ऐसे सारे सवालों के जवाब रिपोर्ट सामने आने के बाद ही साफ हो पाएंगे।

उधर, HRTC के नाहन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। ये एक टैक्निकल प्रॉबलम है। इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि मैकेनिकल टीम जल्द उन्हें टैक्निकल रिपोर्ट सौंपेगी।

ये भी पढ़ें:  RTO सिरमौर के आगे फेल हुआ शातिरों का ये पैंतरा, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More