HomeHimachalउफनती यमुना नदी के बीच टापू में फंसे 11 लोग, मौके पर...

उफनती यमुना नदी के बीच टापू में फंसे 11 लोग, मौके पर पहुंचे बचाव दल ने किए रेस्क्यू

विकासनगर के बाडवाला साधना केंद्र के समीप यमुना नदी का अचानक जलस्तर गया, जिससे नदी किनारे काम कर रहे मजदूर टापू पर फंस गए।

पांवटा साहिब : हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर पांवटा साहिब के भंगानी के समीप यमुना नदी के टापू पर फंसे 11 लोगों को एसडीआरएफ और जल पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार को विकासनगर के बाडवाला साधना केंद्र के समीप यमुना नदी का अचानक जलस्तर गया, जिससे नदी किनारे काम कर रहे मजदूर टापू पर फंस गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी डाकपत्थर को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। विकास नगर पुलिस के अनुसार टापू के चारों तरफ पानी होने की वजह से ये सभी लोग बाहर नहीं आ पा रहे थे। इन सभी को रेस्क्यू किया गया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में पुलिस लॉकअप में आत्महत्या! आईओ सहित 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इनमें कालीचरण पुत्र ठाकुर, अजीत कुमार पुत्र सतवीर, बिट्टू पुत्र ठाकुर, विक्की पुत्र भोपाल सिंह, अशोक पुत्र राजा, सूर्य पुत्र गामू सिंह, जगबीर पुत्र कलवा, हेमलता पत्नी अजीत, नीरज पत्नी बिट्टू, चंद्रावती पत्नी जगबीर, कल्पना पत्नी कालीचरण हाल निवासी डुमेट, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून शामिल हैं।

उधर, पुलिस ने सभी लोगों को इस मौसम में नदी किनारे न जाने कि हिदायत दी है। साथ ही सभी से आह्वान किया कि भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। ऐसे में अभी लोग नदी नालों से दूर रहें।

ये भी पढ़ें:  मीनस में RTO सिरमौर की बड़ी कार्रवाई, 100 से ज्यादा वाहनों की जांच, 5.49 लाख वसूला जुर्माना
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More