HomeHimachalSirmaurचोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे के...

चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर माजरा पुलिस ने किया पर्दाफाश

तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड लेकर आरोपियों से इस सिलसिले में पूछताछ की जाएगी।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर की माजरा पुलिस ने चोरी की 2 बाइकों के साथ उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार मोमिन खान निवासी भगवानपुर ने पुलिस थाना माजरा में अपनी बाइक के चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर तुरंत मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर न केवल मोमिन की बाइक को बरामद किया, बल्कि एक अन्य चोरी बाइक को भी रिकवर किया है।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल ऋतिक निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, सादान निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश और रोहित कुमार निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में संदिग्ध हालत में नहर से मिला फार्मासिस्ट का शव, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि यह त्वरित कार्रवाई एएसआई आशीष कुमार, कांस्टेबल संजेश कुमार, चमन लाल, राहुल, प्रेम शर्मा की टीम ने अमल में लाई। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड लेकर आरोपियों से इस सिलसिले में पूछताछ की जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More