HomeHimachalशंभूवाला में ढाबे में अचानक भड़की आग, स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों...

शंभूवाला में ढाबे में अचानक भड़की आग, स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में ढाबा मालिक को करीब 6 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर रविवार को शंभूवाला के समीप एक ढाबे में अचानक आग लग गई। घटना हिल वे नाम से चल रहे ढाबे में पेश आई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में ढाबा मालिक को करीब 6 लाख रुपये के नुक्सान का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे आदर्श अग्निशमन केंद्र नाहन को इस घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। शेष पर विभाग की टीम ने काबू पाया।

ये भी पढ़ें:  शत-प्रतिशत रहा मलगांव स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम, शिक्षा संवाद और आम सभा का भी आयोजन

टीम में फायरमैन जय प्रकाश, निरंजन सिंह, मान सिंह व चालक कंवर सिंह शामिल थे। प्रवीण कुमार पुत्र स्वरूप सिंह निवासी बनकला यह ढाबा चला रहा था। इस घटना में ढाबे में रखा फर्नीचर, एलईडी, 4 फ्रीज, कुर्सियां, कूलर सहित अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया।

उधर, स्टेशन फायर आफिसर नाहन राज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में ढाबा मालिक को करीब 6 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर नाहन कालेज में विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, आर्यभट्ट से गगनयान थीम पर आयोजन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More