HomeHimachalSirmaur19 से शुरू होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, चयनित खिलाड़ी राज्य...

19 से शुरू होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर लेंगे हिस्सा : सुरेंद्र

दो दिवसीय यह प्रतियोगिता अंडर-11 से लेकर सीनियर वर्ग तक के खिलाड़ियों के लिए आयोजित करवाई जा रही है।

नाहन : जिला सिरमौर बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आगामी 19 व 20 जुलाई को चंबा ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

रविवार को एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने पत्रकारवार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय यह प्रतियोगिता अंडर-11 से लेकर सीनियर वर्ग तक के खिलाड़ियों के लिए आयोजित करवाई जा रही है।

पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में मिक्स डब्ल्स के मुकाबले भी होंगे। प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी केवल 3 ही इवेंटस में हिस्सा ले पाएगा।

हिंदुस्तानी ने बताया कि जिला स्तर से चयनित खिलाड़ी ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि भी निर्धारित होना शेष है।

ये भी पढ़ें:  पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सिरमौर : ओमप्रकाश शर्मा को अध्यक्ष, प्रमोद गौतम को महासचिव की कमान

उन्होंने जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वह प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण करवाएं और बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More