HomeAasthaमां त्रिभुवनी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता, घी और मक्खन अर्पित...

मां त्रिभुवनी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता, घी और मक्खन अर्पित कर दुधारू पशुओं की मांगी सलामती

ये मंदिर नाहन से 35 किलोमीटर, सराहां से 25 किलोमीटर, कौलांवालाभूड़ से 3 किलोमीटर और हरियाणा के मोरनी से 20 किलोमीटर दूर स्थित है।

नाहन : विधानसभा क्षेत्र नाहन की कौलांवालाभूड़ पंचायत के त्रिभुवनी (त्रिभोणी) मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में घी और मक्खन अर्पित किया।

बता दें कि मां त्रिभुवनी को पशुओं की रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है, जहां लोग अपने दुधारू पशुओं की सलामती और घर में दूध व घी की बरकत का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

आषाढ़ माह (जून-जुलाई) में आने वाले रविवार को यहां मेले का आयोजन होता है। ये चौथा रविवार था। इस माह पांचवां रविवार भी पड़ रहा है।

इस मंदिर में सिरमौर के पच्छाद, नाहन, कालाअंब आदि क्षेत्रों के साथ साथ हरियाणा के मोरनी इलाके से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ये मंदिर नाहन से 35 किलोमीटर, सराहां से 25 किलोमीटर, कौलांवालाभूड़ से 3 किलोमीटर और हरियाणा के मोरनी से 20 किलोमीटर दूर स्थित है।

ये भी पढ़ें:  जिला सिरमौर में अप्रैल माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी, नोट कर लें तारीखें

ग्रामीण रमेश ठाकुर, पवन शर्मा, दिनेश शर्मा, संजीव ठाकुर, अनु राणा, वंदना ठाकुर, रुकमणी देवी, सुधीर ठाकुर और राकेश शर्मा ने बताया कि दुधारू पशु जब नए बछड़े या बछड़ी को जन्म देते हैं, तो वह पहले सप्ताह के दूध का घी और मक्खन माता को भेंट स्वरूप चढ़ाते हैं। साथ ही पूरे वर्ष के लिए जंगली जानवरों, बीमारियों और जहरीले कीट पतंगों से अपने पशुओं की रक्षा की कामना करते हैं।

मंदिर के पुजारी लक्की शर्मा ने बताया कि आषाढ़ मास के चौथे रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी और पुजारियों की ओर से मंदिर पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। अब अगले यानी पांचवें रविवार को यहां मेला लगेगा।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: जानें अपनी राशि का हाल, कैसा रहेगा आपका दिन?
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More