HomeAasthaएकादशी पर भूर्षिंग महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, 51...

एकादशी पर भूर्षिंग महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, 51 फीट ऊंची शिव प्रतिमा बनी आकर्षण

साफ मौसम में मंदिर परिसर से पंचकूला, चंडीगढ़, शिमला, सोलन, चायल व कसौली का नजारा भी देखते ही बनता है। दूर-दूर से श्रद्धालु प्रकृति का आनंद लेने और महादेव के दर्शन को लगातार यहां पर पहुंच रहे हैं।

सराहां : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के आराध्य देव भूर्षिंग महादेव मंदिर में एकादशी पर रविवार को सैकड़ों भक्तों ने शीश नवाया। हरियाणा समेत दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे।

बता दें कि वीकेंड पर शनिवार व रविवार को इस मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की तादाद आम दिनों से कई गुना बढ़ रही है। पिछले काफी समय से प्रत्येक रविवार को यहां भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। रविवार को स्थानीय निवासी तेजपाल शर्मा (गुड्डू) ने मंदिर में भंडारा लगाया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही मंदिर में शीश नवा महादेव का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईपीएस और 62 एचपीएस अधिकारियों के तबादले

उल्लेखनीय है कि भगवान शिव और माता पार्वती ने कुरुक्षेत्र में 18 दिन तक चला महाभारत का युद्ध यहां से देखा था, तभी से यहां पर शिवलिंग की स्वयंभू उत्पत्ति मानी जाती है। गत वर्ष यहां पर मंदिर कमेटी द्वारा 51 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का निर्माण करवाया गया है।

इसके बाद से यहां पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड के श्रद्धालुओं की भारी संख्या में पहुंचने लगे हैं। वहीं, साफ मौसम में मंदिर परिसर से पंचकूला, चंडीगढ़, शिमला, सोलन, चायल व कसौली का नजारा भी देखते ही बनता है। दूर-दूर से श्रद्धालु प्रकृति का आनंद लेने और महादेव के दर्शन को लगातार यहां पर पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  श्री चिंतपूर्णी दर्शनार्थ संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

उधर, भूर्षिंग महादेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन अत्री ने बताया कि आम दिनों की अपेक्षा वीकेंड पर भारी संख्या में श्रद्धालु महादेव के दर्शन को आते हैं। इस रविवार को भी सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More