HomeHimachalSirmaurफुटबॉल पास्ट चैंपियन एथलीट पद के लिए 23 जुलाई तक करें आवेदन,...

फुटबॉल पास्ट चैंपियन एथलीट पद के लिए 23 जुलाई तक करें आवेदन, ये योग्यता अनिवार्य

फुटबॉल पूर्व चैंपियन एथलीट पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है, जबकि योग्य मामलों में आयु में छूट दी जा सकती है।

नाहन : हिमाचल प्रदेश खेल परिषद द्वारा खेलो इंडिया केंद्र नाहन में फुटबॉल हेतु पास्ट चैंपियन एथलीट का एक पद अस्थाई आधार पर भरा जाएगा, जिसके लिए आवेदन 23 जुलाई 2025 तक निर्धारित प्रपत्र पर dir-yss-hp@nic.in अथवा deputydirectoryss@gmail.com पर ईमेल के माध्यम जमा कराने होंगे।

जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने बताया कि फुटबॉल पूर्व चैंपियन एथलीट पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है, जबकि योग्य मामलों में आयु में छूट दी जा सकती है। आवेदक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राष्ट्रीय सीनियर, एआईयू या खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं में भागीदारी अथवा पदक विजेता होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:  6 महीने से अधर में लटका इस पुलिया का काम, आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों लोग परेशान

उन्होंने बताया कि आवेदन प्रपत्र एवं नियम व शर्तें विभागीय वेबसाइट http://www.himachal.nic.in/yss पर उपलब्ध है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग व जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मुख्यालय शिमला से 0177-2622032 पर संपर्क किया जा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More