होमHimachalSirmaurदुबई में 12 जुलाई को आध्यात्मिक और ज्योतिषीय अनुभव वैश्विक मंच पर...

दुबई में 12 जुलाई को आध्यात्मिक और ज्योतिषीय अनुभव वैश्विक मंच पर साझा करेंगे पांवटा साहिब के आचार्य सतविंदर

आचार्य सतविंदर एक ऐसे आध्यात्मिक मार्गदर्शक हैं, जो प्राचीन ज्योतिष शास्त्र और आधुनिक जीवनशैली का संतुलन स्थापित करके लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं।

पांवटा साहिब : ज्योतिषाचार्य एवं लाइफ कोच आचार्य सतविंदर 12 जुलाई 2025 को दुबई में आयोजित होने वाले एक विशेष टॉक शो में अपने आध्यात्मिक और ज्योतिषीय अनुभवों को वैश्विक मंच पर साझा करेंगे।

यह आयोजन DIB इवेंट्स द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें दुनियाभर से आए जिज्ञासु, विशेषज्ञ और मीडिया प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इवेंट्स के डायरेक्टर डॉ. मनजिंदर सिंह का कहना है कि यह आयोजन सिर्फ एक व्याख्यान नहीं, बल्कि एक वैश्विक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य ज्योतिष को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाना, मिथकों को तोड़ना और लोगों को जीवन के असल उद्देश्य की ओर जागरूक करना है।

बता दें कि पांवटा साहिब निवासी आचार्य सतविंदर एक ऐसे आध्यात्मिक मार्गदर्शक हैं, जो प्राचीन ज्योतिष शास्त्र और आधुनिक जीवनशैली का संतुलन स्थापित करके लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं। उनकी लोकप्रियता पंजाब, उत्तर भारत और दुनियाभर की पंजाबी कम्युनिटी में अत्याधिक है। वे न केवल एक कुशल ज्योतिषी हैं, बल्कि एक प्रेरणादायक वक्ता भी हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन-पांवटा साहिब में बढ़ेगा विकास का दायरा, विधायक अजय सोलंकी को मिली अहम जिम्मेदारी

उनका मानना है कि ज्योतिष सिर्फ ग्रह-नक्षत्रों की गणना नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक विज्ञान है जो स्वयं को समझने, अपनी मानसिकता सुधारने और सही निर्णय लेने में मदद करता है।

आचार्य सतविंदर का मानना है कि ज्योतिष सिर्फ भविष्यवाणी का माध्यम नहीं, बल्कि आत्म-चिंतन और जीवन को सकारात्मक दिशा देने का विज्ञान है। इस टॉक शो में लोग आचार्य से अपने व्यक्तिगत प्रश्न पूछ सकेंगे और उन्हें प्रत्यक्ष मार्गदर्शन मिलेगा।

वैश्विक मंच पर प्रभाव
दुबई में होने वाला यह आयोजन आचार्य के वैश्विक मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वे चाहते हैं कि प्राचीन ज्ञान को आधुनिक सोच से जोड़कर समाज को एक नई दिशा दी जाए। यह कार्यक्रम न केवल व्यक्तिगत विकास को प्रेरित करेगा, बल्कि एक ऐसी वैश्विक कम्युनिटी के निर्माण में योगदान देगा जो सच्चाई, जागरूकता और सकारात्मकता पर आधारित होगी।

ये भी पढ़ें:  भूर्शिंग महादेव मंदिर में भागवत ज्ञानयज्ञ का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया कथा अमृत का श्रवण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More